A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

क्‍या 'बजरंगी भाईजान' साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? क्‍या शाहरुख खान और दीपिका की हैप्‍पी न्‍यू ईयर और दक्षिण भारत की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बाहुबली का रिकार्ड सलमान ब्रेक कर पाएगें ? क्‍या पहले

Boxoffice: बाहुबली का बवंडर,...- India TV Hindi
Boxoffice: बाहुबली का बवंडर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का ?

क्‍या 'बजरंगी भाईजान' साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? क्‍या शाहरुख खान और दीपिका की हैप्‍पी न्‍यू ईयर और दक्षिण भारत की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बाहुबली का रिकार्ड सलमान ब्रेक कर पाएगें ? क्‍या पहले दिन की कमाई का रिकार्ड टूटेगा?

ये कुछ ऐसे सवाल है जिन पर फिल्‍म ट्रेंड एनालिस्‍ट के साथ साथ बॉक्‍स ऑफिस के गणित में रुची रखने वाला सिनेमा प्रेमी इन सवालों के जवाब का इंतजार कर रहा है?  ये सवाल उस वक्‍त और भी रोचक हो जाते हैं जब बॉक्‍स ऑफिस पर एसएस राजामौली की बाहुबली का बवंडर चल रहा हो, गौरतलब है कि इस फिल्‍म ने पिछले पांच दिनों में ही 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है।  हम इन सवालों के जवाब तीन आधार पर  आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर बॉलीवुड की कितनी बड़ी हिट साबित हो सकती है 'बजरंगी भाईजान'?

क्‍या कहता है फिल्‍म का डिजिटल मीटर!

 
 

 

 
बाहुबली से सीधी टक्‍कर लेकिन दमदार है 'बजरंगी भाईजान'

 

इस बात में कोई शक नहीं कि दक्षिण भारत और ओवरसीज मार्केट में अभी भी बाहुबली का क्रेज चल रही है लेकिन डिजिटल मीटर पर लोगों की पसंद देखने पर साफ हो जाता है कि उत्‍तर भारत के हिन्‍दी भाषा के सिनेमा प्रेमी बजरंगी भाईजान को लेकर क्रेजी है। महारष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्‍ली और बिहार में फिल्‍म का सर्च वाल्‍यूम 80 से 100 फीसदी के बीच है, इसके साथ ही उप्र,राजस्‍थान और मप्र सहित अन्‍य हिन्‍दी भाषी इलाकों में फिल्‍म का क्रेज शानदार देखने को मिल रहा है।
 
सर्च ट्रेंड के आधार पर लोगों की पसंद को देखें तो लोगों ने पिछले सात दिनों में सलमान खान से रिलेटेड सूचनाएं सबसे अधिक खोजी है। रिलीज से एक दिन पहले के सर्च ट्रेंड में फिल्‍म रिव्‍यू लोगों ने इतना अधिक सर्च किया है कि इसका सर्च वाल्‍यूम ब्रेकआउट दिखा रहा है। इन सब बातों के बावजूद फिल्‍म को दक्षिण भारत में उस तरह की ओपनिंग नहीं मिलेगी जैसा कि उत्‍तर भारत में। दिल्‍ली,मुंबई बंगाल और गुजरात में फिल्‍म को बंपर ओपनिंग मिलना तय है।
 
 पहले दिन की कमाई का टूट सकता है रिकार्ड ?
 
सलमान और फिल्‍मकार कबीर खान की जुगलबंदी ने बॉक्‍स ऑफिस पर एक था टाइगर के साथ रिकार्ड ओपनिंग करते हुए पहले दिन 33 करोड़ का बिजनेस किया था। उनके इस रिकार्ड को शाहरुख खान और दीपिका के अभिनय से सजीं हैप्‍पी न्‍यू ईयर ने ब्रेक करते हुए पहले दिन 44.97 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन दक्षिण  भारत की फिल्‍म बाहुबली ने विभिन्‍न भाषाओं में जबरदस्‍त बिजनेस करते हुए पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर नया रिकार्ड बना दिया है। अब ऐसे में यह सवाल है कि सलमान की 'बजरंगी भाईजान' पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस करने में सफल रहेगी ? 
क्‍या सलमान पहले दिन का रिकार्ड अपने नाम कर पाएगें क्‍या शाहरुख खान की हैप्‍पी न्‍यू ईयर और एसएस राजामौली की बाहुबली का रिकार्ड टूटेगा जानने के लिए क्लिक करें अगली स्‍लाइड : पहले वीकएंड पर मिलेगी जबरदस्‍त ओपनिंग

Latest Bollywood News