A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

क्‍या 'बजरंगी भाईजान' साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? क्‍या शाहरुख खान और दीपिका की हैप्‍पी न्‍यू ईयर और दक्षिण भारत की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बाहुबली का रिकार्ड सलमान ब्रेक कर पाएगें ? क्‍या पहले


बजरंगी भाईजान plus points 1 : सलमान और निर्देशक कबीर खान की जुगलबंदी
 
सलमान और फिल्‍म निर्देशक कबीर खान एक था टाइगर 199 करोड़ की जबरदस्‍त हिट फिल्‍म अपने नाम कर चुके हैं। इस फिल्‍म ने पहले दिन 33 करोड़ का व्‍यापार किया था जो सलमान के अभिनय से सजीं फिल्‍मों में अब तक सबसे अधिक रहा है।  'बजरंगी भाईजान' के साथ सलमान और कबीर बेदी दोनों ही अपने रिकार्ड को और बेहतरीन बना सकते हैं। ईद पर फिल्‍म रिलीज होने का फायदा भी दोनों को मिलने की संभावना है। पिछले 6 माह की बॉलीवुड की फिल्‍मों को देखें तो 'बजरंगी भाईजान' साल की सबसे बड़ी फिल्‍म कहीं जा सकती है। इस लिहाज से भी फिल्‍म को अधिक दर्शक मिलने की पूरी संभावना है। फिल्‍म निर्देशक कबीर बेदी इससे पहले न्‍यूयार्क 45 करोड़ और एक था टाइगर 199 करोड़ की सफलता बॉक्‍स ऑफिस पर दर्ज करा चुके हैं। उनकी फिल्‍मों की कहानियों और उनके निर्देशन को फिल्‍म समीक्षकों के साथ साथ सिनेमा लवर्स का भी भरपूर प्‍यार मिलता रहा है।

Latest Bollywood News