नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चुनाव से हर बार हैरान कर देते हैं। पहले अंधाधुन, आर्टिकल 15, बधाई हो, बरेली की बर्फी जैसी तमाम फिल्मों के बाद अब आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल और अब बाला के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। हाल ही में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आयुष्मान खुराना की अपकमिंग मूवी बाला का टीजर रिलीज हो गया है।
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर में आयुष्मान खुराना गंजे नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना मोटर साइकिल पर टशन दिखाते दिख रहे हैं। आयुष्मान खुराना शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का गाना ‘कोई ना कोई चाहिए प्यार करन वाला’ गाते दिख रहे हैं। तभी जोर से हवा चलती है और उनकी टोपी उड़ जाती है और उनका स्वैग भी उड़ जाता है। इसके बाद आयुष्मान निराश होकर राजेश खन्ना का ‘रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार’ गाना गाते हैं। 57 सेकंड का ये टीजर काफी मजेदार है। देखिए टीजर-
बता दें, आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगी। भूमि के साथ आयुष्मान दम लगाके हईशा और यामी गौतम के साथ वो डेब्यू फिल्म विक्की डोनर में नजर आ चुके हैं। बाला 12 नवंबर को रिलीज होगी।
Also Read:
सलमान खान-आलिया भट्ट के फैंस के लिए बुरी खबर, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'Inshallah', लेकिन मिलेगा ये सरप्राइज
इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर को लंबे समय से कर रही थीं डेट
Latest Bollywood News
Related Video