प्रियंका से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 13 साल की उम्र में बनी थी पहली गर्लफ्रेंड
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। निक तो प्रियंका के साथ भारत भी आ गए और हाथों में हाथ डाले गोवा में नजर आए। 25 साल के निक जोनस की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा से पहले 7 और हसीनाएं आ चुकी हैं। आज हम आपको उनकी सभी पुरानी गर्लफ्रेंड्स और उनके ब्रेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेलेना के बाद निक की लाइफ में ब्रिटिश एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स आईं। माना जाता है कि लिली की वजह से ही सेलेना और निक का रिश्ता टूटा था। हालांकि बाद में ट्विटर पर निक ने ट्वीट करके बताया था कि उनका अफेयर लिली के साथ कभी नहीं था।