1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर निक संग उठाया साईकिग राइड का लुत्फ

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर निक संग उठाया साईकिग राइड का लुत्फ

 Published : Jul 06, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 07:08 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों के लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। काफी समय से इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इन दिनों अक्सर ये दोनों एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों के लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। काफी समय से इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इन दिनों अक्सर ये दोनों एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल दोनों न्यॉयॉर्क में हैं। अब यहां भी इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका और निक न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल राइड का लुत्फ उठाते दिखे। बता दें कि उन्होंने निक और उनके परिवार के साथ 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाया।

ऐसी अपुष्ट सूचनाएं हैं कि प्रियंका और निक के प्रेम संबंध हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, निक और प्रियंका ने निक के भाई जो और उनकी मंगेतर के साथ यहां साइकिल चलाई। इसके बाद बुधवार को प्रियंका आतिशबाजी देखने के लिए परिवार की निजी छत पर चढ़ीं। निक ने अपने बड़े भाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "परंपरा जारी है"। उनके छोटा भाई फ्रेकी भी फोटो फ्रेम का हिस्सा थे।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "अमेरिका को 4 जुलाई की बधाई।" यह पहली बार नहीं है, जब वह निक के परिवार से मिली हों। इससे पहले पिछले महीने प्रियंका न्यू जर्सी में निक की चचेरी बहन रेचल तम्बुरेली की शादी में गईं थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन