1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने शेयर की शाहिद की पत्नी मीरा संग फोटो, तस्वीर देख फैंस बोले- ये तो 2026 का सरप्राइज है

करीना कपूर ने शेयर की शाहिद की पत्नी मीरा संग फोटो, तस्वीर देख फैंस बोले- ये तो 2026 का सरप्राइज है

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 30, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 02:31 pm IST

करीना कपूर ने अपने रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ के लिए मीरा कपूर के साथ तस्वीर साझा की। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड करीना को पहली बार साथ देखकर फैंस हैरान हुए।

mira kapoor kareena kapoor- India TV Hindi
मीरा कपूर और करीना कपूर। Image Source : KAREENA KAPOOR INSTAGRAM

बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियों करीना कपूर और मीरा कपूर की एक तस्वीर मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा के साथ तस्वीर साझा की। दोनों को पहली बार इस तरह एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान नजर आए। खास बात यह है कि मीरा कपूर, करीना के पूर्व बॉयफ्रेंड और अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी हैं। अब करीना और मीरा की यह मुलाकात एक खास वजह से हुई है।

करीना के शो में मेहमान बनेंगी मीरा

करीना कपूर अपने रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ के नए सीजन के साथ वापस लौट रही हैं। इसी शो में मीरा कपूर बतौर मेहमान नजर आएंगी। करीना ने मीरा के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ भी की। अभिनेत्री ने लिखा कि शो में उनके साथ बेहद गर्मजोशी से मिलने वाली और प्यारी मीरा कपूर मौजूद थीं। तस्वीर में दोनों काफी सहज अंदाज में दिखाई दे रही हैं। मीरा ने क्रीम रंग का कॉर्सेट टॉप और काले रंग की लेदर स्कर्ट पहनी थी। वहीं करीना लाल रंग के टॉप के साथ भूरे रंग की लेदर स्कर्ट में नजर आईं। दोनों का फैशनेबल अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बन गया।

kareena kapoor mira kapoor
Image Source : KAREENA KAPOOR INSTAGRAMमीरा कपूर और करीना कपूर।

करीना और शाहिद का रहा है पुराना रिश्ता

करीना और शाहिद कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के चर्चित रिश्तों में शामिल रहा है। दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीब चार साल तक साथ रहे। साल 2007 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और आज दोनों अपनी अलग-अलग फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर। वहीं शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन।

पहली बार साथ दिखीं करीना और मीरा

करीना और मीरा की यह तस्वीर इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि दोनों को पहली बार एक साथ इस तरह सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। शाहिद के साथ करीना के पुराने रिश्ते और मीरा के साथ शाहिद की शादी को देखते हुए इस मुलाकात ने इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। हालांकि दोनों की तस्वीर में किसी तरह की असहजता नजर नहीं आई। करीना ने जिस गर्मजोशी के साथ मीरा का स्वागत किया, उससे यह साफ दिखा कि दोनों ने इस मुलाकात को सहजता से लिया। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस अनोखी मुलाकात को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

ये भी पढ़ें: ‘बहन को पीटा था’, पूजा भट्ट से मारपीट के बाद रणवीर शौरी पर फूटा था राहुल भट्ट का गुस्सा, तोड़ दी थी पसली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।