1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Begum Jaan Box Office Collection: दमदार फिल्म लेकिन सुस्त रही 'बेगम जान' शुरूआत

Begum Jaan Box Office Collection: दमदार फिल्म लेकिन सुस्त रही 'बेगम जान' शुरूआत

अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ कल बड़े परदे पर रिलीज हो गई। फिल्म को समीक्षकों ने तो खूब सराहा लेकिन दर्शक यह फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। शायद यही वजह है कि फिल्म की औसत शुरूआत हुई है।

begum jaan- India TV Hindi
Image Source : PTI begum jaan

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ कल बड़े परदे पर रिलीज हो गई। फिल्म को समीक्षकों ने तो खूब सराहा लेकिन दर्शक यह फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। शायद यही वजह है कि फिल्म की औसत शुरूआत हुई है।

श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेगम जान’ ने पहले दिन महज 3 करोड़ 94 लाख का बिजनेस किया है। यह फिल्म 15 करोड़ की लागत से बनी है। फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करना होगा।

ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट करके बेगम जान की कमाई की जानकारी दी है।

‘बेगम जान’ साल 2015 में आई बंगाली फिल्म ‘राजकाहिनी’ का हिंदी रीमेक है। राजकाहिनी भी श्रीजीत मुखर्जी ने बनाई थी। राजकाहिनी ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

इस फिल्म में विद्या बालन, गौहर खान, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में विद्या बालन एक कोठे की मालकिन बनीं हैं। यह फिल्म 1947 के विभाजन के समय सेक्स वर्कर की त्रासदी का वर्णन करती है।

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News