1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के बीइंग ह्यूमन को प्रमोट करेगा यह खूबसूरत चेहरा

सलमान के बीइंग ह्यूमन को प्रमोट करेगा यह खूबसूरत चेहरा

बॉलीवुड के दबंग खान हर काम को बड़ी ही शिद्दत से करते हैं। जैसा कि सलमान खान हमेशा से ही लोगों की मदद और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान हर काम को बड़ी ही शिद्दत से करते हैं। जैसा कि सलमान खान हमेशा से ही लोगों की मदद और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं तो इसी क्रम में उन्होंने अपने एक साथी को बीइंग ह्यूमन के साथ जोड़ा है। हाल ही में आई खबरों की मानें तो अब बीइंग ह्यूमन के ब्रांड को जल्द की एक नया खूबसूरत चेहरा प्रमोट करता हुआ नजर आएगा। ये नया चेहरा बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ा नाम है और वो सलमान की काफी करीबी भी बताई जाती हैं।

इसे भी पढ़े: सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?

दरअसल सलमान हर साल बीइंग ह्यूमन का नया कलेक्शन लांच करते हैं। इस ब्रांड के कपड़ों को तो हर जगह पसंद किया ही जाता है साथ ही सलमान के बीइंग ह्यूमन को हमेशा बॉलवुड की हर खूबसूरत हसीना प्रमोट करती हुई नज़र आती है। अब आपको इस बार इसके गर्मी के कपड़ों के कलेक्शन का लांच एक नया चेहरा करता हुआ दिखाई देगा।

गर्मियों के आते ही सलमान खान बीइंग ह्यूमन को प्रमोट करने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। जानकारों की माने तो इस बार सलमान खान की दोस्त और ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी एली अब्राहम ही बीइंग ह्यूमन का वो नया चेहरा हो सकती हैं। आपको बता दें कि साल 2013 में फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एली बिग बॉस में सलमान की पसंदीदा प्रतिभागी रही थी।

सलमान को शो के दौरान कई बार एली से फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। खबरें तो यहां तक आईं थीं कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सलमान ने उन्हें एक फार्म हाउस में रहने की जगह दी थी। सलमान खान के बीइंग ह्यूमन का नया कलेक्शन इस बार काफी कलरफुल होगा और प्रिंटेड टी-शर्ट, जैक्टस बहुत ट्रेंडी होंगे। सलमान खान के NGO का उद्देश्य गरीब बच्चों की मदद करना है।

 

Latest Bollywood News