1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?

सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?

 Published : Feb 04, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 03:14 pm IST

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते वह हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के सेट पर पहुंची।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते वह हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के सेट पर पहुंची जहां उन्हें सरप्राइज देने के लिए अचानक ही वहां बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी पहुंच गए।

इसे भी पढ़े:- रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैट ने थामा सलमान का हाथ !

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए मुंबई में ही हैं। इसी दौरान कैटरीना और आदित्य 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कृष्णा के शो पर पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद ही अचानक सलमान ने वहां पहुंचकर सभी को चौंका दिया। ये तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह सेट पर सिर्फ कैटरीना के लिए ही गए थे। हालांकि कैट भी उन्हें सेट पर देख कर काफी हैरान हो गई थीं।

खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान, कैट की फिल्म का प्रमोशन करने वहां गए थे। अब क्या यह उनका कोई नया तरीका था कैटरीना की फिल्म को प्रमोट करने का या वह केवल उनसे मिलने वहां गए थे? इसका जवाब तो सलमान या कैट ही दे सकते हैं।

salman
salman

हाल ही में कैटरीना और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं। इनके रिश्ते टूटने की वजह जहां एक तरफ रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को माना जा रहा था वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी कहा जा रहा था कि कैट के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान इनके रिश्ते के टूटने की वजह हैं। सूत्रों के अनुसार कैटरीना ब्रेकअप से पहले सलमान से मिली थीं।

अगली स्लाइड में देखिए शो की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन