A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Bellbottom: अक्षय कुमार के लुक को देख आ जाएगी 80 के दशक की याद, देखें फिल्म का टीजर

#Bellbottom: अक्षय कुमार के लुक को देख आ जाएगी 80 के दशक की याद, देखें फिल्म का टीजर

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी नज़र आएंगे।

Bellbottom Teaser- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'बेल बॉटम' की टीजर रिलीज हो गया है। बैकग्राउंड में धमाकेदार म्यूजिक के साथ अक्षय की एंट्री को देख आपको 80 के दशक की याद आ जाएगी। अक्षय ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है।

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गो बेलबॉटम! 80 के दशक का थ्रिलिंग थ्रोबैक। प्रस्तुत करते हैं #Bellbottom का टीजर।

PHOTOS: 'बेल बॉटम' की शूटिंग पूरी कर ब्रिटेन से लौटे अक्षय कुमार और वाणी कपूर

खिलाड़ी कुमार ने इससे पहले फिल्म से अपनी पहली झलक पेश की थी। इस पोस्टर में अक्षय सूटबूट में नज़र आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही वो पूरी टीम के साथ विदेश में शूटिंग कर वापस लौटे हैं। 

अभिनेत्री वाणी कपूर भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी नज़र आएंगे। फिल्म 1980 के दशक में सेट की गई है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसके निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं।

 

Latest Bollywood News