Bharat Release: 'भारत' की टिकट दिखाइए और मुफ्त में खाइए खाना और करिए फ्री ऑटो की सवारी
सलमान के कुछ फैन्स ऑटो की फ्री सवारी दे रहे हैं तो कुछ दे रहे हैं मुफ्त खाना। एक फैन ने तो बुक करा लिया है पूरा थियेटर तो एक फैन ने अपनी गाड़ी को कर दिया है भाईजान के नाम।

हाल ही में, नासिक में एक प्रशंसक ने 'भाई’ के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हुए खुद के लिए एक सम्पूर्ण थिएटर बुक किया है। वहीं एक फैन ने अपनी नई गाड़ी सलमान खान के पोस्टर के रंग में रंग दिया है।
रिलीज से काफी पहले, एडवांस बुकिंग में भारी वृद्धि देखने मिल रही है। टिकट खरीदने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मची हुई है। सुपरस्टार सलमान के देश और विदेश में अनगिनत लॉयल फैंस है और प्रशंसकों का यह अनुचित समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि कैसे ’भारत’ सलमान के क्रेज ने सम्पूर्ण देश में लोगों को आकर्षित कर लिया है।
फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फ़िल्म भारत में छह दशकों तक फैले एक व्यक्ति का सफ़र दिखाया जाएगा इसलिए, सलमान खान अपने इस सफरनामा के दौरान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे।
इसे भी पढ़ें-
Bharat Movie: 'भारत' की रिल़ीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़