1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bharat Box Office Prediction: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

Bharat Box Office Prediction: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

 Published : Jun 04, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 01:44 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। ईद के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है।

Box office prediction of bharat- India TV Hindi
Box office prediction of bharat Image Source : INSTAGRAM

इस साल सलमान खान(Salma khan) अपने फैन्स को ईद के मौके पर गिफ्ट देने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म भारत(Bharat) 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ(Katrina kaif), दिशा पाटनी(Disha patani), नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ईद के मौके पर रिलीज होने की वजह से यह फिल्म बहुत अच्छा बिजनेस कर सकती है।

अली अब्बास अब्बास की फिल्म 'भारत' पहले दिन लगभग 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। बीते साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ की कमाई की थी।

आपको बता दें फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म 'भारत' अब तक की पहली हिंदी फिल्म है जिसकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा रही है। चाहे फिर ईद हो या ना हो। एडवांस टिकट के मुताबिक फिल्म बुधवार को अच्छी कमाई करने वाली है।

हालांकि 'भारत' का पहले दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन वर्ल्ड कप 2019 के इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच की वजह से प्रभावित हो सकता है। यह मैच कल शाम 3 बजे से शुरू हो जाएगा।

सलमान खान की फिल्म 'भारत' 400 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। लोगों को यह बेहद पसंद आए हैं। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आने वाले हैं। वह 18 साल के जवान से 70 साल के बुजुर्ग तक का रोल निभाने वाले हैं।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर करने पर प्रियंका चोपड़ा की होती थी आलोचना, तोड़ी चुप्पी

शाहरुख खान ने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की फोटो किया शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन