हाल ही में शाहरुख खान ने बेटे अबराम का छठा जन्मदिन मनाया था। अबराम के बर्थ डे पर शाहरुख ने शानदार पार्टी दी थी। शाहरुख ने पार्टी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं।
Related Stories
शेयर की हुई फोटो में आर्यन खान अबराम खान को गोदी में लिए हुए हैं वहीं सुहाना उनके साथ खड़ी हुई हैं। शाहरुख खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अबराम के बर्थ डे की एक और प्यारी फोटो।
इसके बाद शाहरुख ने एक और फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- चीनी, मसाले और सब कुछ अच्छा मेरा तीनों का ट्रायो। ओ या गौरी का भी।
शाहरुख खान के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के तुरंत बाद ही फैन्स के कमेंट आना शुरू हो गए थे। शाहरुख खान ने अबराम के बर्थ डे पर एवेंजर थीम पार्टी दी थी।
शाहरुख खान अपने बच्चों के काफी करीब हैं। वह उनके साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं गौरी खान भी अपने बच्चों की फोटो शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस समय शाहरुख किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वह ब्रेक पर हैं और जल्द ही धमाकेदार वापिसी करेंगे।
Also Read:
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस दिन चीन में होगी रिलीज
श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर 3D' के सेट पर गाया ये गाना, वीडियो हुआ वायरल