1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर 3D' के सेट पर गाया ये गाना, वीडियो हुआ वायरल

श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर 3D' के सेट पर गाया ये गाना, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 04, 2019 07:15 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:19 am IST

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग कर रहे हैं। श्रद्धा ने फिल्म के सेट पर एक गाना गाया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral video of Shraddha kapoor- India TV Hindi
Viral video of Shraddha kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) और वरुण धवन(Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर(Street Dancer) की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण और श्रद्धा इसी फिल्म का दूसरा भाग ABCD 2 में भी दोनों साथ में नजर आ चुके हैं। स्ट्रीट डांसर के सेट पर श्रद्धा ने  अपनी फिल्म ABCD 2 का गाना गाया है।

श्रद्धा कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह स्ट्रीट डांसर के सेडट पर ABCD 2 का गाना सुन साथिया गाती नजर आ रही हैं। वायरल हो रही वीडियो में सभी लोगों श्रद्धा के चारो तरफ खड़े हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रीट डांसर में 12 गाने होने वाले हैं। जिसमें से 4 गानों को रीक्रिएट किया गया है। कुछ समय पहले गुरु रंधावा के गाने लाहौर को रिक्रिएट किया गया था।

वरुण और श्रद्धा दोनों ही फिल्म के सेट से फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जहां वह टीम मेंबर्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले वरुण ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वरुण धवन जिसमें अपने को-स्टार्स और दोस्तों के साथ गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे थे। साथ ही पिलो से लड़ते नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा-  हर सुबह स्ट्रीच डांसर के सेट पर क्रू के साथ जगना।

स्ट्रीट डांसर को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एबीसीडी फिल्म का सीक्वल है। स्ट्रीट डांसर इस साल नवंबर में रिलीज होगी।

Also Read:

Bharat: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका की खारिज

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस दिन चीन में होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन