1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर नहीं, ये एक्टर थे पहली पसंद

कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर नहीं, ये एक्टर थे पहली पसंद

 Published : Jun 03, 2019 06:58 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 06:58 pm IST

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

Shahid Kapoor - India TV Hindi
Shahid Kapoor Image Source : INSTAGRAM

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज़ होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में पहले शाहिद लीड रोल प्ले नहीं करने वाले थे। रिपोर्ट में लिखा है कि डायरेक्टर संदीप वंगा ने कंफर्म किया है कि फिल्म के लिए पहले अर्जुन कपूर को अप्रोच किया गया था।

'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे लीड रोल में थे। इसे भी संदीप वंगा ने ही डायरेक्ट किया था।

'कबीर सिंह' की कहानी भी संदीप ने लिखी है और इसे Cine1 Studios और T-Series साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

शाहिद और कियारा पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे।

'अर्जुन रेड्डी' में अर्जुन (विजय) का जब प्रीति (शालिनी) से ब्रेकअप हो जाता है तो वो नशे में डूब जाता है। 'कबीर सिंह' की कहानी भी यही है, बस इसका क्लाइमैक्स अलग होगा।

Also Read:

अनुष्का शर्मा परी के तमिल रीमेक में करेंगी काम?

प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री, निक जोनस को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति

कार्तिक आर्यन संग अफेयर की अफवाह पर बोलीं अनन्या पांडे- मैं खुश हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन