1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर को डेथ एनिवर्सरी पर किया याद, ट्वीट की तस्वीरें

ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर को डेथ एनिवर्सरी पर किया याद, ट्वीट की तस्वीरें

 Reported By: IANS
 Published : Jun 02, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 06:18 pm IST

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने रविवार को पिता राज कपूर की 31वीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं।

Rishi Kapoor- India TV Hindi
Rishi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने रविवार को पिता राज कपूर की 31वीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। ऋषि ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- ...पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा। दिसंबर 14 1954 (पेशावर)- जून 2 1988 (नई दिल्ली)।

राज कपूर का निधन अस्थमा से जुड़ी समस्याओं के कारण 63 साल की उम्र में 1988 में हुआ था।

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राज कपूर को याद किया है और उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में असाधारण रूप से जोरदार अभिनेता, निर्देशक बताया। 

उन्होंने कहा, "उन्होंने अत्यंत कम उम्र में खुद को स्थापित किया, अपना स्टूडियो बनाया और फिल्म 'आग' के साथ निर्देशन शुरू किया। वह अपनी अलग तरह की फिल्म निर्माण शैली के लिए जाने गए और सही मायने में वह भारतीय सिनेमा के 'शोमैन' थे।" 

ऋषि का फिलहाल न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा है। 

Also Read:

गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल की शूटिंग 2020 में होगी शुरू, आमिर खान करेंगे को-प्रोड्यूस

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरू देवगन के निधन पर जताया शोक, अजय देवगन की मां को लिखी चिट्ठी

जाह्नवी कपूर के जिम लुक पर सोनम कपूर ने दी सफाई, कहा- कैटरीना कैफ पर नहीं साधा निशाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन