1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर नहीं, इकबाल खान करेंगे मिस्टर बजाज का रोल?

Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर नहीं, इकबाल खान करेंगे मिस्टर बजाज का रोल?

 Published : Jun 03, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 11:50 pm IST

सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी के 2' के मेकर्स मिस्टर बजाज की तलाश में हैं। इस कैरेक्टर के लिए करण वाही, करण सिंह ग्रोवर, हर्षद चोपड़ा सहित कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है।

Iqbal Khan- India TV Hindi
Iqbal Khan Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी के 2' के मेकर्स मिस्टर बजाज की तलाश में हैं। इस कैरेक्टर के लिए करण वाही, करण सिंह ग्रोवर, हर्षद चोपड़ा सहित कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है। कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि ये रोल करण सिंह ग्रोवर को मिल गया है, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ये रोल अब करण नहीं बल्कि इकबाल खान करेंगे। हालांकि इस बारे में जब इकबाल से पूछा गया तो उन्होंने ना इस खबर को कंफर्म किया और ना ही इससे मना किया।

खबरों की मानें तो शो के मेकर्स मिस्टर बजाज के रोल के लिए करण को ही लेना चाहते हैं, लेकिन करण ने इसके लिए कुछ शर्ते रखी हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने टेलीचक्कर से कहा- ''करण ने कुछ शर्ते रखी हैं, साथ ही वो चाहते हैं कि लिमिटेड घंटे ही उन्हें काम करना पड़े।''

शो की बात करें तो उसमें बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में अनुराग और प्रेरणा की शादी होने वाली होगी, तभी पुलिस अनुराग को अरेस्ट कर लेगी। उन पर कोमोलिका के मर्डर का आरोप लगेगा, जो कोमोलिका ने खुद प्लान किया था। इसके बाद बासु पब्लिकेशन को घाटे का सामना करना होगा। तब शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होगी, जो कंपनी बचाने के लिए प्रेरणा के सामने शादी की शर्त रखेंगे।

Also Read:

Bharat: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका की खारिज

अनुष्का शर्मा परी के तमिल रीमेक में करेंगी काम?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी इस दिन होगी रिलीज़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन