सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 'हंसी तो फंसी' के बाद एक बार फिर साथ में 'जबरिया जोड़ी' में नज़र आएंगे। 'हंसी तो फंसी' में दोनों के परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने पसंद किया था। उनकी 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो फिल्म को उसकी रिलीज़ डेट मिल गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रिलीज़ डेट की अनाउंटमेट की है।
Related Stories
ये फिल्म 2 अगस्त, 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म बिहार के पकड़वा शादी पर आधारित है। सिद्धार्थ ने इस फिल्म के लिए अपने बाल भी हाइलाइट करवाए हैं।
सिद्धार्थ इस फिल्म के अलावा 'मरजांवा' में तारा सुतारिया के साथ और विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में भी नज़र आएंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा संदीप और पिंकी फरार और साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नज़र आएंगी।
Also Read:
Bharat: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका की खारिज
अनुष्का शर्मा परी के तमिल रीमेक में करेंगी काम?