1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बताया किससे इन्सपायर है उनका 'भारत' का बुजुर्ग वाला लुक

सलमान खान ने बताया किससे इन्सपायर है उनका 'भारत' का बुजुर्ग वाला लुक

 Published : Jun 03, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 12:30 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी 'भारत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो 17 साल के लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक का रोल प्ले कर रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ की यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आएंगे। अपने बूढ़े वाले लुक के बारे में सलमान खान ने बात की और बताया कि यह फिल्म किससे प्रेरित है।

सलमान ने बताया कि उनके लिए फिल्म 'भारत' अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म रही। सलमान खान ने बताया कि इस फिल्म में अलग-अलग लुक के लिए उन्हें बार-बार वजन घटाना और बढ़ाना पड़ा। सलमान खान ने बताया कि उनके लिए बुजुर्ग वाला रोल करना आसान रहा जबकि यंग वाले रोल के लिए उन्हें अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अपने बुजुर्ग वाले रोल के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि उनका यह लुक उनके कजिन्स से प्रेरित है। सलमान खान ने बताया कि उनके ज्यादातर कजिन्स इंदौर में रहते हैं और वो उन्हीं से प्रेरित होकर इस फिल्म में अपना गेटअप लिया है।

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' में तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अली अब्बास जफर और सलमान ने साथ मिलकर 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

Also Read:

10 बार जब हॉलीवुड ने हमारी बॉलीवुड फिल्मों को किया कॉपी!

शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को उनके सपने पूरे करने के लिए कहा शुक्रिया

26 साल बड़े मिलिंद सोमन से शादी करने के लिए अंकिता ने ऐसे किया था अपने परिवार को राज़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन