1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 20 से कटा ईशा रिखी का पत्ता, बनीं शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट, एलिमिनेट होने पर हुईं भावुक

बिग बॉस 20 से कटा ईशा रिखी का पत्ता, बनीं शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट, एलिमिनेट होने पर हुईं भावुक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 27, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Sep 27, 2026 11:17 pm IST

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' से बाहर हो गई हैं और इसी के साथ सलमान खान के शो से बाहर होने वाली वह इस शो की दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं। उनसे पहले रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं।

isha rikhi- India TV Hindi
ईशा रिखी। Image Source : INSTAGRAM/@ISHARIKHI

रियेलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामा और ट्विस्ट का सिलसिला दिन पर दिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। आए दिन घरवाले एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते नजर आते रहते हैं। कभी टास्क के चलते तो कभी घर के कामों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच नोंक-झोंक देखने को मिल जाती है। ऐसे में दर्शकों को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शक ये देखने को बेताब रहते हैं कि इस बार सलमान खान किसे निशाने पर लेंगे। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिफ खान-स्काउट सहित कई घरवालों को आईना दिखाया और इसी के साथ आज यानी 27 सितंबर को एक कंटेस्टेंट का इस शो से सफर खत्म हो गया। बादशाह की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस ईशा रिखी बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं।

ईशा रिखी शो से हुईं बाहर

बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि ईशा रिखी का शो से सफर खत्म हो गया है। रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने इस शॉकिंग एलिमिनेशन का ऐलान किया और इसी के साथ ईशा रिखी बिग बॉस 20 से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं। ईशा से पहले रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं। पिछले हफ्ते यानी दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया था। ईशा रिखी की बात करें तो शो में उनका सफर तीन हफ्ते का रहा, इस दौरान उन्होंने अपनी जगह बनाने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा।

इमोशनल हुईं ईशा रिखी

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेट थे, उनमें यंग डीएसए भी शामिल थे। लेकिन वोटिंग गेम में यंग, ईशा से आगे निकल गए। जनता के वोटों के दम पर जहां यंग सुरक्षित हो गए तो वहीं ईशा शो से बाहर हो गईं। जैसे ही सलमान खान ने ये ऐलान किया, ईशा काफी भावुक हो गईं। शो में ईशा के सफर की बात करें तो उनका सफर कुल तीन हफ्ते का रहा और उनके गेम को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली ही रही। टफ कॉम्पटिशन के चलते वह अपनी वैसी छाप नहीं छोड़ पाईं, जैसी उनके फैंस और दर्शकों को उम्मीद थी।

घर में बचे सदस्य

ईशा रिखी के बाहर होने के बाद अब बिग  बॉस 20 के घर में 14 सदस्य बचे हैं, क्योंकि उनसे पहले रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं। इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी और अब 2 के जाने के बाद घर में 14 सदस्य ही बचे हैं। बिग बॉस हाउस में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। शो में 'हुंकारः द रोर' वेब सीरीज की टीम ने भी शिरकत की, जहां फातिमा सना शेख ने पिछले हफ्ते ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने को लेकर सलमान खान की जमकर तारीफ की। फातिमा, सलमान से कहती हैं कि जिस तरह उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि, जब तक उनकी पोजिशन वाला कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो इसका बहुत गहरा असर होता है।

ये भी पढ़ेंः स्वरा भास्कर ने पहना 'मोटी' लिखा ब्लाउज, देखकर वीरेंद्र सहवाग ने पूछी वजह तो बोलीं- 'लोग मुझे यही बुलाते हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।