1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल में भर्ती हैं सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल, हुई ये बीमारी

अस्पताल में भर्ती हैं सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल, हुई ये बीमारी

 Published : Jun 03, 2019 10:14 am IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:14 am IST

स्नेहा उल्ला सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में नजर आ चुकी हैं।

स्नेहा उल्लाल- India TV Hindi
स्नेहा उल्लाल

मुंबई: सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में नजर आने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल काफी दिनों से फिल्मों से बाहर हैं, हालांकि वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्होंने एक चौंकाने वाली खबर शेयर की है। स्नेहा ने बताया कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 31 मई को स्नेहा को अस्पताल लाया गया, इंस्टाग्राम पर स्नेहा ने दो तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वो पहली बार अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

स्नेहा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- पहली बार अपनी जिंदगी में मैं हॉस्पिटल में एडमिट हुई हूं। मुझे तेज बुखार है जिसकी वजह से मेरे कई ट्रीटमेंट चले हैं और मुझे अब अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह बहुत डरावना है लेकिन मैं जल्दी से ठीक हो जाऊंगी, डॉक्टर्स ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। लेकिन मैं बोर हो रही हूं। मेरे पास नेटफ्लिक्स है और कई लोग हैं जो मेरा ख्याल रख रहे हैं। लेकिन मुझे घर जाने की बेचैनी हो रही है। मैं सभी के स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

स्नेहा उल्लाल का चेहरा बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से काफी मिलता जुलता है। वो अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं।

स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'आर्यन', 'जाने भी दो यारों', तेलुगू फिल्म 'किंग', 'करंट' समेत हिंदी और तेलुगू फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार स्नेहा साल 2015 में हिंदी फिल्म 'बेजुबां इश्क' में नजर आई थीं।

Also Read:

10 बार जब हॉलीवुड ने हमारी बॉलीवुड फिल्मों को किया कॉपी!

शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को उनके सपने पूरे करने के लिए कहा शुक्रिया

26 साल बड़े मिलिंद सोमन से शादी करने के लिए अंकिता ने ऐसे किया था अपने परिवार को राज़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन