1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान ने अपने बयान से चौंकाया, बोले- कर रहा हूं लोकसभा से इस्तीफा देने का विचार

आजम खान ने अपने बयान से चौंकाया, बोले- कर रहा हूं लोकसभा से इस्तीफा देने का विचार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 10:16 pm IST

आजम खान ने कहा है कि वो लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल रविवार को आजम खान ने मीडिया से बातचीत करत हुए कहा कि रामपुर में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं न होने से वो बहुत आहत हैं।

azam khan- India TV Hindi
रामपुर सांसद आजम खान Image Source : FILE

रामपुर। अपने बयानों को लेकर अकसर खबरों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इस बार अपने बयान से चौंका दिया है। इस बार आजम खान ने कहा है कि वो लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल रविवार को आजम खान ने मीडिया से बातचीत करत हुए कहा कि रामपुर में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं न होने से वो बहुत आहत हैं।

आजम खान ने कहा, “यहां न डॉक्टर हैं और न ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं। हम यहां एक अस्पताल चला रहे हैं और इसे भी खत्म करने के प्रयास किए जा सकते हैं। बैराज का निर्माण होना चाहिए, इसका निर्माण काफी समय से लंबित है। मैं लोकसभा से इस्तीफा देने का विचार कर रहा हूं। इस  बात कि काफी संभावना है कि मैं अगला विधानसभा चुनाव लडूं।”

आपको बता दें कि नदी की जमीन पर कब्जा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में आजम खान फंसे हुए हैं। तहलीसदार की तहरीर पर आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद यह आजम खान पर पहला मुकदमा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आजम खान ने रामपुर में अपनी निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की जयाप्रदा को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत