1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुनील ग्रोवर ने भारत के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में नहीं जाने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा मन नहीं किया

सुनील ग्रोवर ने भारत के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में नहीं जाने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा मन नहीं किया

 Published : Jun 02, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 11:06 pm IST

अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू और दिशा पाटनी हैं।

Sunil Grover- India TV Hindi
Sunil Grover Image Source : INSTAGRAM

अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू और दिशा पाटनी हैं। सलमान और कैटरीना पिछले कई दिनों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस सिलसिले में वो कई इवेंट्स और शो में जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों 'द कपिल शर्मा शो' में भी गए थे। उस समय खबर आई थी कि शो में प्रमोशन के लिए सुनील ग्रोवर को भी बुलाया गया गया था, लेकिन वो गए नहीं। इस पर सुनील का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका शो में जाने का मन नहीं किया इसलिए वो नहीं गए।

सुनील ने बॉलीवुड हंगामा से कहा- ''मेरा जाना ऐसा कुछ ज़रूरी भी नहीं था। जिस फिल्म में सलमान खान हैं, कैटरीना कैफ हैं तो मुझे नहीं लगता कि आपको प्रमोशन के लिए और किसी एलिमेंट की ज़रूरत है। और मेरा मन नहीं किया जाने का तो मैं नहीं गया।''

उनसे पूछा गया कि क्या वो फिर कभी कपिल के साथ काम करेंगे। सुनील ने कहा- ''मुझे लगता है कि कई बार डेस्टिनी होती है कि, आपका साथ किसी प्रोजेक्ट में किसी प्वाइंट तक होता है। ईश्वर ने चाहा तो ज़रूर कभी न कभी काम करेंगे। भाग्य होती है...डेस्टिनी होती है...कुछ चीज़ें हो गईं, खूबसूरत चीज़ें हैं...मुझे पहचान मिली, इतना प्यार मिला, इतना टाइम बिताया। वो बहुत-बहुत खूबसूरत यादें हैं जो मेरे साथ रहेंगी हमेशा।''

आपको बता दें कि कुछ साल पहले फ्लाइट में कपिल और सुनील की लड़ाई हो गई थी। उसके बाद सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था।

Also Read:

Best Bollywood Instagrammer of the Week: देखें कैटरीना कैफ-सोनम कपूर सहित इन सेलेब्स की बेस्ट तस्वीरें

गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल की शूटिंग 2020 में होगी शुरू, आमिर खान करेंगे को-प्रोड्यूस

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरू देवगन के निधन पर जताया शोक, अजय देवगन की मां को लिखी चिट्ठी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन