सलमान खान-कैटरीना कैफ (Salman Khan, katrina Kaif) स्टारर 'भारत' 5 जून को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू, नोरा फतेही भी हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिज़ी है। हाल ही में सलमान और कैटरीना फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। खबरों की मानें तो इस शो में सुनील ग्रोवर को भी बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए। अब सुनील, कपिल शर्मा संग अपनी पुरानी दुश्मनी की वजह से नहीं आए या किसी काम में बिज़ी होने की वजह से नहीं आए- ये तो वही जानते होंगे। खबरें हैं कि सलमान चाहते थे कि सुनील उनके और कैटरीना संग शो में आएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Related Stories
सलमान और कैटरीना दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की थीं। सेट पर दोनों अपने-अपने फैंस से मिले। इन फैंस में कपिल की मां भी शामिल थीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील से सलमान संग काम करने का अनुभव पूछा गया था। इस पर सुनील ने कहा था कि वो रेग्लुर वर्कआउट करने लगे थे और उन्होंने और भी बहुत कुछ सलमान से सीखा। सलमान संग काम करके उन्हें एहसास हुआ कि वो सिर्फ सुपरस्टार नहीं है बल्कि बहुत मेहनत भी करते हैं।
Also Read:
अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट
कंगना रनौत ने मणिकर्णिका के को-स्टार ताहिर शबीर के घर की इफ्तार पार्टी, देखें Photos