1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

 Published : May 24, 2019 07:41 pm IST,  Updated : May 24, 2019 07:41 pm IST

एकता कपूर ने अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत पर उन्हें बधाई दी है।

Ekta Kapoor's instagram post on Smriti Irani win- India TV Hindi
Ekta Kapoor's instagram post on Smriti Irani win Image Source : INSTAGRAM

लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अमेठी में राहुल गांधी को शिकस्त दे दी है। अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ माना जाना जाता है ऐसे में राहुल को हराना स्मृति के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। उनकी इस जीत पर इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। टीवी क्वीन और स्मृति की दोस्त एकता कपूर भी बधाई देने में कैसे पीछे रह सकती थीं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्मृति संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, नए नए सांचे में ढ़लते हैं, एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती है... बनती कहानी नई...''

एकता के इस पोस्ट पर स्मृति ने लिखा- ''मेरी यात्रा और मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।''

Smriti Irani's reaction on Ekta Kapoor's post
Smriti Irani's reaction on Ekta Kapoor's post

वहीं अपनी जीत के बाद स्मृति ने ट्वीट किया था- ''कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...''

स्मृति के साथ सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुके मिहिर विरानी उर्फ रोनित रॉय (Ronit Roy) ने भी पोस्ट शेयर करके बधाई दी थी। रोनित ने सोशल मीडिया पर स्मृति की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''एक नंबर!!! अमेठी में जीत की कोटि-कोटि बधाई स्मृति ईरानी। आजीवन विजयीभव:''

Also Read:

कंगना रनौत ने मणिकर्णिका के को-स्टार ताहिर शबीर के घर की इफ्तार पार्टी, देखें Photos

Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का पहला गाना रिलीज़, दिखी दोनों की केमेस्ट्री

ऋषि कपूर और नीतू कपूर से न्यूयॉर्क में मिले करण जौहर, कई बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं मुलाकात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन