1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का पहला गाना रिलीज़, दिखी दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री

Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का पहला गाना रिलीज़, दिखी दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री

 Published : May 24, 2019 04:44 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:49 pm IST

Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'कबीर सिंह' का पहला गाना 'बेख्याली' रिलीज़ हो गया है।

Kabir Singh Song Bekhayali- India TV Hindi
Kabir Singh Song Bekhayali Image Source : YOUTUBE

Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'कबीर सिंह' का पहला गाना 'बेख्याली' रिलीज़ हो गया है। ये एक रोमांटिक नम्बर है और इसमें शाहिद-कियारा की केमेस्ट्री देखने मिल रही है। ये गाना फिल्म के ट्रेलर में भी सुनाई दे रहा था। गाने का इंतज़ार लोगों को बहुत समय से था। फिल्म तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। 'अर्जुन रेड्डी' लोगों को बहुत पसंद आई थी और इसी कारण 'कबीर सिंह' को लेकर भी लोगों में बहुत क्रेज़ है।

शाहिद ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा कि गाना रिलीज़ हो गया है।

इस गाने को सचेत टंडन ने गाया है और इसे इरशाद कामिल ने लिखा है। 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद लोग 'बेख्याली' गाने के लिए क्रेज़ी हो गए थे और कइयों ने इस गाने का अपना-अपना वर्ज़न बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था।

फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। 'अर्जुन रेड्डी' को भी संदीप ने ही डायरेक्ट किया था। 'कबीर सिंह' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी, किशन कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Also Read:

ऋषि कपूर और नीतू कपूर से न्यूयॉर्क में मिले करण जौहर, कई बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं मुलाकात

जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

National Brother's Day 2019: सगी बहन न होने के बावजूद भी सलमान खान और अर्पिता है फेमस भाई-बहन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन