1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

 Published : May 24, 2019 03:49 pm IST,  Updated : May 24, 2019 03:53 pm IST

टीवी एक्टर्स जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij) जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह गुड न्यूज़ शेयर की।

Jay Bhanushali and  Mahhi Vij announces pregnancy- India TV Hindi
Jay Bhanushali and  Mahhi Vij announces pregnancy Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्टर्स जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij) जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह गुड न्यूज़ शेयर की। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। पिछले कुछ दिनों से माही के प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं, लेकिन कुछ कंफर्म नहीं हुआ था। माही भी पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर रही थीं, जिसमें उनका पूरा शरीर नज़र नहीं आ रहा था।

दोनों ने इस तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया।

उन्होंने कुछ साल पहले अपने केयरटेकर के दो बच्चों- एक लड़का और एक लड़की को गोद लिया था।

जय अंतिम बार 'वॉयस इंडिया किड्स' के होस्ट के रूप में नज़र आए थे, वहीं माही पिछले दो साल से ब्रेक पर हैं। माही 'बालिका वधू' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं।

कुछ महीने पहले माही ने कहा था कि लोग उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ाना बंद करें। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ''मैं और जय बेबी करना ज़रूर चाहेंगे, लेकिन अभी नहीं। सबका समय होता है और जब इसका समय होगा तो मैं खुलकर इस बारे में बात करूंगी। लोगों को अफवाहें नहीं उड़ानी चाहिए। मैं अच्छे शो की तलाश में हूं।''

Also Read:

National Brother's Day 2019: सगी बहन न होने के बावजूद भी सलमान खान और अर्पिता है फेमस भाई-बहन

'पीएम नरेंद्र मोदी' की स्क्रीनिंग पर चाय बेचते नजर आए विवेक

स्मृति ईरानी के अमेठी से जीतने के बाद मिहिर विरानी उर्फ रोनित रॉय ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन