टीवी एक्ट्रेस माही विज(Mahi Vij) और जय भानुशाली(Jay Bhanushali) 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। माही विज जल्द ही मां बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माही विज प्रेग्नेंट हैं। जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। जिसके बाद से लोगों ने उनकी प्रेग्रनेंसी का अनुमान लगाने लगा दिया था।
Related Stories
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के 8 साल बाद माही विज प्रेग्नेंट है। आपको बता दें जय और माही पहले से दो बच्चों के माता-पिता हैं। उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को गोद लिया है। यह बच्चे जय और माही के साथ नहीं रहते हैं। यह दोनों बच्चे अपने सगे माता-पिता के साथ रहते हैं। मगर उनकी पढ़ाई और जरुरतों का खर्चा जय और माही उठाते हैं।
यह बच्चे जय और माही के केयरटेकर के हैं। 2011 में जय और माही की शादी के बाद से यह लोग उनके घर में ही रहते हैं।
जहां माही विज शादी के 8 साल बाद मां बनने जा रही हैं तो वहीं टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक मां नहीं बनना चाहती हैं। हाल ही में कविता ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा- ''मैं बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। अगर में अपने 40's में बच्चा पैदा करती हूं कि तो जब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा, तब तक हमारा बुढ़ापा आ जाएगा। मैं नहीं चाहती की मेरे बच्चे को अपने 20's में अपने बूढ़े माता-पिता का ख्याल रखना पड़े।''
उन्होंने कहा- ''हम इस दुनिया को थोड़ा हल्का बनाना चाहते हैं और अपने बच्चे को मुंबई जैसी भीड़ वाली जगह और स्ट्रगल में नहीं डालना चाहते।''
Also Read:
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में हैं इतने किसिंग सीन्स
सलमान खान और कटरीना कैफ ने शुरू किया भारत का प्रमोशन, Viral हुई फोटोज