1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में हैं इतने किसिंग सीन्स

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में हैं इतने किसिंग सीन्स

 Published : May 14, 2019 10:11 am IST,  Updated : May 14, 2019 10:15 am IST

'कबीर सिंह' के ट्रेलर में किसिंग सीन्स दिखाए गए हैं। 'कबीर सिंह' के ट्रेलर के लॉन्च के समय में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर से किसिंग सीन्स को लेकर सवाल पूछे गए।

Shahid kapoor and kiara advani- India TV Hindi
Shahid kapoor and kiara advani Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid kapoor) और कियारा आडवाणी(kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह(kabir Singh) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में शाहिद कपूर का प्यार को लेकर पागलपन दिखाया गया है। इसके साथ ही ट्रेलर में किसिंग सीन्स भी दिखाए गए हैं। कबीर सिंह के ट्रेलर के लॉन्च के समय में कियारा आडवाणी से कई सवाल पूछे गए।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कियारा आडवाणी से रिपोर्टर ने शाहिद और उनके बीच किसिंग सीन्स के बारे में पूछा। कियारा से पूछा गया फिल्म में आपके कितने किसिंग सीन्स हैं।

कियारा आडवाणी ने हंसते हुए कहा- मैंने गिने नहीं शाहिद और मेरे बीच कितने किसिंग सीन्स हैं। अगर आपको ये जानना है तो 21 जून को फिल्म देखनी होगी। शाहिद ने भी सवाल का जवाब देते हुए कहा- इसी बात का तो पैसा है। आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

आपको बता दें 'कबीर सिंह' साल 2017 में आई विजय देवरकोंडा की तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशियल रीमेक है। दोनों ही फिल्म का निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।  'अर्जुन रेड्डी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी और इस फिल्म ने यूथ के बीच अपनी खास पकड़ बना ली थी। सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं पूरे भारत ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया।

यह एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जिसकी गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी हो जाती है और वो नशे की गिरफ्त में चला जाता है। वो डॉक्टर बनने के बाद भी नशे में रहता है। विजय देवरकोंडा की फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम अर्जुन रेड्डी था जबकि इस फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम कबीर सिंह है। फिल्म की हीरोइन का नाम दोनों ही फिल्मों में प्रीति है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

सलमान खान और कटरीना कैफ शुरु किया भारत का प्रमोशन, वायरल हुई फोटोज

आमिर खान ने सनी लियोनी के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन