1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और कटरीना कैफ ने शुरू किया भारत का प्रमोशन, Viral हुई फोटोज

सलमान खान और कटरीना कैफ ने शुरू किया भारत का प्रमोशन, Viral हुई फोटोज

 Published : May 14, 2019 07:11 am IST,  Updated : May 14, 2019 10:45 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' का प्रमोशन शुरु कर दिया है। प्रमोशन के दौरान की उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) और कटरीना कैफ(Katrina kaif) की फिल्म भारत(Bharat)  इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सलमान और कटरीना ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है। भारत के प्रमोशन की शुरूआत आईपीएल 2019 के फाइनल मैच से की गई है। भारत के पहले प्रमोशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

'भारत' का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान, कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर गए थे। कटरीना ने सोशल मीडिया पर प्रमोशन की फोटो भी शेयर की है। वह येल्लो कलर की फ्लोरल ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- भारत प्रमोशन पहला दिन।

प्रमोशन के दौरान सलमान, कटरीना और सुनील कई बच्चों से भी मिले। कटरीना ने बच्चों को हाथ में उठाकर फोटो भी क्लिक कराई। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान खान बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं और कटरीना बच्चे के साथ हंसती हुई।

'भारत' में सलमान खान के पांच अलग लुक नजर आने वाले हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है। वह 18 साल के जवान लड़के से लेकर 70 साल बुजुर्ग तक का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है।

Also Read:

आमिर खान ने सनी लियोनी के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तुलना एवेंजर्स से करने के कारण आदित्य सील हुए ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन