1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने मणिकर्णिका के को-स्टार ताहिर शबीर के घर की इफ्तार पार्टी, देखें Photos

कंगना रनौत ने मणिकर्णिका के को-स्टार ताहिर शबीर के घर की इफ्तार पार्टी, देखें Photos

 Published : May 24, 2019 06:51 pm IST,  Updated : May 24, 2019 07:27 pm IST

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के साथ 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के को-स्टार ताहिर शबीर (Taher Shabbir) के घर इफ्तार पार्टी की।

Kangana Ranaut relishes the Eid festivities at the iftar party with friend Taher Shabbir and sister - India TV Hindi
  Kangana Ranaut relishes the Eid festivities at the iftar party with friend Taher Shabbir and sister Rangoli Chandel Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के साथ 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के को-स्टार ताहिर शबीर (Taher Shabbir) के घर इफ्तार पार्टी की। कंगना के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

ताहिर ने भी कंगना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की हैं। कंगना का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। कंगना तस्वीरों में वाइट और पिंक शरारा और पिंक दुपट्टे में नज़र आ रही हैं।

कंगना के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें वह किचन में कुछ बनाते हुए दिख रही थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी थी।

कंगना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' थी। इसके बाद वो 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' में नज़र आएंगी। 'मेंटल है क्या' में उनके साथ राजकुमार राव हैं। इसके अलावा वो जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में भी नज़र आएंगी। 

Also Read:

Kabir Singh Song Bekhayali: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का पहला गाना रिलीज़, दिखी दोनों की केमेस्ट्री

ऋषि कपूर और नीतू कपूर से न्यूयॉर्क में मिले करण जौहर, कई बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं मुलाकात

जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन