एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। सीरियल में आए ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। कुछ समय बाद सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर(Karan Singh Grover) मिस्टर बजाज का किरदार निभाते नजर आने वाले थे। मगर अब शायद करण यह रोल नहीं निभाएं।
Related Stories
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टर बजाज के किरदार के लिए करण सिंह ग्रोवर को अब नहीं चुना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर का एन नया शो आ रहा है जिसकी वजह से वह मिस्टर बजाज के किरदार से न्याय नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे का कारण यह कहा जा रहा है कि करण मिस्टर बजाज के किरदार में एरिका के सामने बहुत ज्यादा उम्र के लगेंगे। इसलिए अभी भी सब नए मिस्टर बजाज की तलाश में हैं।
सूत्रों के मुताबिक करण ने प्रोडक्शन हाउस के साथ कोई भी कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं किया है। वह काफी समय से इंतजार कर रहे हैं मिस्टर बजाज के किरदार को इंट्रोड्यूस करें लेकिन करण की तरफ से देरी होने की वजह से मेकर्स को इस बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
मई के शुरूआत में एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो रोनित रॉय की मिस्टर बजाज के किरदार की थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- समय आ गया है कि मिस्टर बजाज के किरदार से रोनित रॉय को बॉय-बॉय कहा जाए और नए मिस्टर बजाज ढूंढने की शुरूआत हो गई है। मैंने रोनित रॉय के साथ कई किरदारों के लिए काम किया है लेकिनयह किरदार आइकॉनिक रहेगा।
इस समय शो में पार्थ समथान अनुराग बासु और एरिका फर्नांडिस प्रेरणा बासु का किरदार निभा रही हैं।
Also Read: