1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सलमान खान ने लगाए नकली दांत

जब एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सलमान खान ने लगाए नकली दांत

 Published : Jun 03, 2019 01:13 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 01:13 pm IST

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए कटरीना कैफ के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

The Kapil Sharma Show: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान अपनी को-एक्ट्रेस और बहुत अच्छी दोस्त कटरीना कैफ के साथ पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने वो किस्सा शेयर किया जब एक बार एक्स गर्लफ्रेंड मिलने से के लिए उन्होंने नकली दांत लगाए थे। सलमान खान से कपिल शर्मा ने शो के दौरान पूछा कि क्या वो कभी हुलिया बदलकर किसी जगह गए हैं?

सलमान खान ने बताया कि एक बार उनका एक लड़की से ब्रेकअप हो गया था और वो दूसरे रिश्ते में थे। पहली वाली लड़की यानी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड  किसी वजह से परेशान था और उनसे मिलना चाहती थी। सलमान खान अपनी एक्स की परेशानी सुनना भी चाहते थे और वो ये नहीं चाहते थे कि उनकी वर्तमान गर्लफ्रेंड को बुरा लगे। इसलिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। सलमान खान अपने डेंटिस्ट के पास गए और उनसे नकली दांत बनवाए। नकली दांत लगाकर वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे। सलमान ने आगे बताया जैसे ही वो होटल ओबेरॉय में पहुंचे वहां के लोगों ने कहा- अरे सलमान, आपके दांतों को क्या हो गया? 

सलमान खान ने एक और किस्सा शेयर किया एक फिल्म के लिए प्रोस्टीट्यूड्स से मिलना था और इस वजह से वो चेहरे पर रुमाल बांधकर वहां पहुंचे। सिर्फ उनकी आंखें और माथा दिख रहा था। लेकिन जैसे ही वो वहां पहुंचे, तुरंत वहां के लोगों ने उन्हें पहचान लिया और कहा अरे सलमान सर आए हैं।

इसके बाद फैन्स खूब तालियां बजाने लगे और कपिल शर्मा ने भी कहा कि सलमान खान को उनकी आंखों से भी लोग पहचान जाते हैं।

Also Read:

10 बार जब हॉलीवुड ने हमारी बॉलीवुड फिल्मों को किया कॉपी!

शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को उनके सपने पूरे करने के लिए कहा शुक्रिया

26 साल बड़े मिलिंद सोमन से शादी करने के लिए अंकिता ने ऐसे किया था अपने परिवार को राज़ी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन