A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा से नाराज हुईं भारती सिंह, पहले ही दिन शूट किया कैंसिल

कपिल शर्मा से नाराज हुईं भारती सिंह, पहले ही दिन शूट किया कैंसिल

कपिल शर्मा पिछले काफी वक्त से अपने शो की गिरती टीआरपी को संभालने के लिए कुछ न कुछ नया कर ही रहे हैं। हाल ही में उनके इस शो में कॉमेडियन भारती सिंह के एंट्री करने की खबर आई थी। दरअसल पिछले दिनों सुनील ग्रोवर संग हुई लड़ाई के बाद उनकी टीम के ज्यादातर..

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा पिछले काफी वक्त से अपने शो की गिरती टीआरपी को संभालने के लिए कुछ न कुछ नया कर ही रहे हैं। हाल ही में उनके इस शो में कॉमेडियन भारती सिंह के एंट्री करने की खबर आई थी। दरअसल पिछले दिनों सुनील ग्रोवर संग हुई लड़ाई के बाद उनकी टीम के ज्यादातर कलाकारों ने उनका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद जहां एक तरफ कपिल की टीम के सदस्यों ने उनके प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक से हाथ मिला लिया है, वहीं कपिल ने भी अब कृ्ष्णा की पार्टनर और करीबी दोस्त भारती सिंह को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। भारती की एंट्री से कपिल को लगा था कि वह अपने शो को संभाल पाएंगे।

लेकिन कपिल शर्मा की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब खबर आई है कि भारती शूटिंग के पहले ही दिन नाराज होकर बिना शूट किए सेट से ही वापस चली गईं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भारती को शो में अपनी एंट्री पसंद नहीं आई और इसी कारण वह नाराज होकर सेट से ही वापस चली गईं। कहा जा रहा है कि भारती के एंट्री सीन को उनके मंगेतर हर्ष ने पहले ही हरी झंड़ी दिखा दी, लेकिन भारती को अपनी यह एंट्री बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

भारती ने इस मामले पर खुलकर बात करते हुए अपनी एंट्री को सिरे से बदलने के लिए भी कहा। खबरों के अनुसा उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नाराज होकर वहां से चली गईं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिलहाल भारती की नई एंट्री को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भारती ने कृष्णा को छोड़ कपिल शर्मा से मिलाया हाथ, ब्वॉयफ्रेंड शो में आएंगी नजर

Latest Bollywood News