1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारती ने कृष्णा को छोड़ कपिल शर्मा से मिलाया हाथ, ब्वॉयफ्रेंड संग शो में आएंगी नजर

भारती ने कृष्णा को छोड़ कपिल शर्मा से मिलाया हाथ, ब्वॉयफ्रेंड संग शो में आएंगी नजर

 Published : Jun 29, 2017 08:47 am IST,  Updated : Jun 29, 2017 11:47 am IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद उनकी टीम के अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा जैसे अच्छे कलाकारों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद से ही कपिल के शो की टीआरपी गिरती जा रही है, इसी के साथ कपिल के लिए हाल ही में...

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद उनकी टीम के अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा जैसे अच्छे कलाकारों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद से ही कपिल के शो की टीआरपी गिरती जा रही है, इसी के साथ कपिल के लिए हाल ही में एक बुरी खबर आई थी कि सुनील, अली, सुगंधा और चंदन ने अब उनके प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक से हाथ मिला लिया है। वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा भी कहां इतनी आसानी से हार मानने वालों में से हैं, वह भी अब कृष्णा को कड़ी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि जहां कपिल के साथी कलाकारों ने कृष्णा से हाथ मिला लिया है वहीं अब कृष्णा की करीबी दोस्त और शो की पार्टनर भारती सिंह ने कपिल शर्मा के साथ हाथ मिलाया है।

खबरों के मुताबिक कृष्णा के साथ दर्शकों को गुदगुदाने वालीं भारती सिंह अब कपिल के शो का हिस्सा बनी नजर आ सकती हैं। वह अकेले इस शो में नहीं नजर आने वालीं बल्कि उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया भी इस शो का हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती और हर्ष से बातचीत फाइनल स्‍टेज पर ही है। गौरतलब है कि इन दोनों को इससे पहले सेलेब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 8' में भी साथ देखा जा चुका है।

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि कपिल के साथ अब इस शो में उनके पुराने कलाकार चंदन प्रभाकर भी लौट रहे हैं। गौरतलब है कि ये दोनों कॉलेज के वक्त से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं भारती और कपिल के बारे में बात की जाए तो ये दोनों इससे पहले सोनी चैनल के ही शो 'कॉमेडी सर्कस' में भी साथ दिख चुके हैं। संजय दत्त की बायोपिक को लेकर विक्क कौशल ने बताई खास बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन