भूमि पेडनेकर ने 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग शुरू कर दी।
भूमि पेडनेकर
लखनऊ: 'सांड़ की आंख' में बूढ़ी औरत का किरदार प्ले कर रही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो'(Pati, Patni Aur Woh) की शूटिंग भी शुरू कर दी। भूमि पेडनेकर इस फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हो चुकी हैं। भूमि ने रविवार को एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "मैं 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग के लिए चली।"
मुदस्सर अजीज निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी हैं। 'पति पत्नी और वो' 1978 में आई बी.आर. चोपड़ा की इसी नाम की फिल्म का रूपांतरण है, जो 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
ओरिजनल फिल्म में दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने काम किया था।