1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि ने 'दम लगा के हईशा' के सीक्वल के लिए रख दी ऐसी शर्त

भूमि ने 'दम लगा के हईशा' के सीक्वल के लिए रख दी ऐसी शर्त

फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने फिल्म के सीक्वल में काम करने से पहले एक खास शर्त रख दी है।

bhoomi- India TV Hindi
bhoomi

मुंबई: फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने फिल्म के सीक्वल में काम करने से पहले एक खास शर्त रख दी है। हाल ही में भूमि की फिल्म 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म पुरस्कार के लिए चयनित हुई। इस मौके पर वह भावुक होती नजर आईं। इनके बाद उन्होंने कहा कि वह एक शर्त पर फिल्म का सीक्वल के लिए तैयार होंगी।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: परिणीति बनी आयुष्मान खुराना ‘प्यारी बिन्दू’

भूमि ने 'दम लगा के हईशा' के लिए 30 किलोग्राम वजन बढ़ाया था। उनसे फिल्म के सीक्वल की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी शर्त है कि जब आयुष्मान वजन बढ़ाएंगे, तब वह इसके सीक्वल में काम करेंगी। भूमि ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी।

भूमि ने कहा, "जब हमने यह खबर सुनी तो शरत सर और मैं भावुक हो गए। मेरी आंखों में आंसू थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमें यह सम्मान मिलेगा। 'दम लगा के हईशा' पहली फिल्म होने की वजह से मेरे लिए खास है। हालांकि, इस तरह की सराहना की उम्मीद नहीं थी और पुरस्कार मिलने की कल्पना तक नहीं की थी।"

फिल्म में भूमि ने एक मोटी महिला का किरदार निभाया था। फिलहाल अब वह पतली हो गई हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की। मैंने खाना कम कर दिया और कड़ी मेहनत की। अब यह मेरे लिए समान्य हो गया है।" भूमि इन दिनों आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News