1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: परिणीति बनी आयुष्मान खुराना ‘प्यारी बिन्दू’

VIDEO: परिणीति बनी आयुष्मान खुराना ‘प्यारी बिन्दू’

 Published : Feb 09, 2016 07:11 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 07:12 pm IST

वर्ष 2014 की फिल्म 'किल दिल' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए कास्ट किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं।

pari- India TV Hindi
pari

मुंबई: वर्ष 2014 की फिल्म 'किल दिल' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए कास्ट किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह घोषणा एक वीडियो के साथ वाईआरएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अलग ढंग से की गई, जिसमें परिणीति आगामी फिल्म का गीत गुनगुनाती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान के लिए आयुष्मान ने उतारी शर्ट!

फिल्म के बारे में परिणीति ने कहा, "एक साल बाद आखिरकार मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिली, जिसका मैं इंतजार कर रही थी। मैंने अपनी अगली फिल्म के लिए हामी भरी है। यह वाईआरएफ की फिल्म है। यह फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्मित और अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित होगी।"

उन्होंने कहा, "मेरी जोड़ी गायक आयुष्मान खुराना के साथ है और मैं 'मेरी प्यारी बिंदु' में बिंदु का किरदार निभाने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं।"

फिल्म में परिणीति 'माना की हम यार नहीं..' नामक गीत गाते हुए नजर आएंगी। इस वीडियो में परिणीति सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट डेनिम पहने इसी गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं।

pari
pari

परिणीति की पिछली दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' बेशक पर्दे पर कोई कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब लगता है कि ये साल परी के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है उनकी झोली में यश राज फिलम्स की नई फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दु' जो आ गिरी है।

पिछले दिनों परी ने वेट लोस कर पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। इनके बाद उन्होंने एक हॉट फोटोशूट करवाया था जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा भी की थी। परी को वेट लोस करने के लिए 9 महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

अगली स्लाइड में देखिए परिणीति का खूबसूरत वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन