1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के लिए आयुष्मान ने उतारी शर्ट!

सलमान खान के लिए आयुष्मान ने उतारी शर्ट!

 Published : Dec 28, 2015 05:19 pm IST,  Updated : Dec 28, 2015 07:01 pm IST

अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने सुपरस्टार सलमान खान को उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए अपनी शर्ट उतार दी। सलमान खान को अक्सर उनकी फिल्मों में शर्ट उतारते हुए देखा गया है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने सुपरस्टार सलमान खान को उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए अपनी शर्ट उतार दी। सलमान खान को अक्सर उनकी फिल्मों में शर्ट उतारते हुए देखा गया है इसके लिए वह काफी लोकप्रिय भी हैं। इसलिए विकी डोनर के अभिनेता आयुष्मान ने सलमान के स्टाइल में ही उन्हें बधाई दी। उन्होंने 1991 की फिल्म 'साजन' के गाने से एक डब्समैश वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े:- आयुष्मान-यामी का नया रोमांटिक गीत हुआ रिलीज

फिल्म 'साजन' सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त द्वारा अभिनीत है।

वीडियो में वह बिना कमीज के गोग्लस पहने, टोपी लगाए हुए नजर आ रहे हैं और फिल्म 'साजन' के संवाद 'तुमसे मिलने की तमन्ना है' की नकल कर रहे हैं।

वीडियो का शीर्षक उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सलमान सर!"

आयुष्मान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, “वह अच्छे इंसान हैं। मैं उनकी शांति, खुशी और अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं।“  सोनाक्षी ने कहा, “उस व्यक्ति के लिए मैं क्या दुआ करूं जिसके पास सब कुछ है। 50 की उम्र में भी वह प्रेरणा के स्रोत हैं, वह उसी तरह काम कर रहे हैं जैसे 25 वर्ष की उम्र में कर रहे थे। यह हमारी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है।“

सलमान की बर्थ डे पार्टी में भी उनके परिवार के साथ-साथ लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल था।

सलमान का ये जन्मदिन उनके लिए काफी खास था इसी साल वह लंबे समय से चले आ रहे हिट एण्ड रन केस से भी बाइज्जत बरी हुए हैं।

अगली स्लाइड में देखिए आयुष्मान का खास अंदाज:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन