1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम की लॉर्ड्स के स्टेडियम में होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारतीय महिला टीम की लॉर्ड्स के स्टेडियम में होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 27, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 05:42 pm IST

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सामने ग्रुप मुकाबले में करो या मरो की स्थिति है, जिसमें उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी है। इस मैच में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से लॉर्ड्स के स्टेडियम में होगा।

India vs Australia- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम। Image Source : PTI/AFP

भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया के सामने इस समय सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए करो या मरो की स्थिति है। अभी ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय महिला टीम दूसरे नंबर पर है जिसमें उनके 4 मैचों में 6 अंक हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर काबिज साउथ अफ्रीकी महिला टीम के भी 4 मैचों में 6 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम इंडिया अभी उनसे आगे है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने आखिरी मुकाबले में ना सिर्फ जीत हासिल करने का दबाव रहने वाला है बल्कि नेट रनरेट को भी ध्यान में रखना होगा। ऐसे में सभी की नजरें लॉर्ड्स स्टेडियम की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं।

बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो सकती है लॉर्ड्स की पिच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के इस अहम मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो ये बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो सकती है। लॉर्ड्स स्टेडियम में इस मैच की शुरुआत वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर होगी ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, जिसमें खेल आगे बढ़ने के साथ पिच का बर्ताव थोड़ा धीमा होने की उम्मीद है जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी। यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 150 के करीब का देखने को मिला है, जो दूसरी पारी के दौरान 130 रनों के आसपास पहुंच जाता है। भारतीय महिला टीम इस स्टेडियम में पहली बार टी20 मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।

मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने होंगे सारे समीकरण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम को ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेलना है तो वहीं इससे पहले लॉर्ड्स के स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में इस मुकाबले के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के सारे समीकरण मौजूद होंगे। यदि साउथ अफ्रीका सिर्फ जीत हासिल करती है और अपने नेट रनरेट में अधिक सुधार करने में कामयाब नहीं हो पाती है तो टीम इंडिया को सिर्फ जीत हासिल करनी होगी। वहीं साउथ अफ्रीका यदि जीत हासिल करने के साथ अपना नेट रनरेट भारतीय टीम से बेहतर करने में कामयाब होती है तो टीम इंडिया के सामने आखिरी ग्रुप मुकाबले में दोहरी चुनौती रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का करो या मरो मैच, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल