1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. पेशेवर जीवन में बदलाव लेकर आएगा सप्ताह, 3 राशियों को मिल सकती है मनचाही नौकरी, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

पेशेवर जीवन में बदलाव लेकर आएगा सप्ताह, 3 राशियों को मिल सकती है मनचाही नौकरी, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 27, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 04:34 pm IST

इस सप्ताह जून महीने का अंत और जुलाई की शुरुआत होगी। यह सप्ताह करियर के लिहाज से सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Weekly Career Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : INDIA TV

जून 29 तारीख से शुरू होने वाला सप्ताह 5 जुलाई को समाप्त होगा। इस सप्ताह के अंत में शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे वहीं चंद्रमा इस हफ्ते धनु, मकर और कुंभ राशियों में संचार करेंगे। यह सप्ताह राशिचक्र की सभी राशियों के लिए कैसा साबित हो सकता है, आइए साप्ताहिक करियर राशिफल में जानते हैं विस्तार से। 

मेष राशि 

आपके काम की सराहना इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रुके हुए कार्य इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को मनचाही नौकरी इस सप्ताह में मिल सकती है। कहीं इंटरव्यू दिया था तो सकारात्मक जवाब मिल सकता है। अटके कार्यों को समय पर निपटा पाएंगे। 

मिथुन राशि 

इस राशि के उन लोगों के लिए सप्ताह बेहद अच्छा रह सकता है  जो लेखन, गायन, वादन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कुछ लोग अपना काम शुरू करने में भी सफल हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं। 

सिंह राशि 

आपके लग्न भाव में इस सप्ताह शुक्र का गोचर होगा। आपके काम करने की गति बढ़ेगी जिससे सीनियर्स खुश होंगे। आप अपने नेतृत्व क्षमता से उच्च पद पा सकते हैं। 

कन्या राशि 

इस हफ्ते काम का बोझ आप पर हो सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए स्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। 

तुला राशि 

आप सही प्लान बनाकर अपने कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी तभी सफलता प्राप्त होगी। 

वृश्चिक राशि 

आपके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपको मनचाही जॉब मिलने के योग हैं इसके साथ ही मनचाही जगह पर आपको ट्रांसफर भी मिल सकता है। 

धनु राशि 

आपके अधूरे काम इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं। अपना बिजनेस करते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। 

मकर राशि 

आपका अनुशासित रवैया सीनियर्स को पसंद आएगा और आपकी तारीफ भी हो सकती है। किसी सहकर्मी के साथ विवाद हुआ था तो वो आज सुलझ सकता है। 

कुंभ राशि 

साझेदारी के बिजनेस में बंपर लाभ इस राशि के कुछ जातकों को हो सकता है। जो लोग आईटी क्षेत्र में हैं उनको भी अच्छे बदलाव करियर में देखने को मिल सकते हैं। 

मीन राशि 

आपको अपने परिश्रम का अच्छा परिणाम इस हफ्ते मिल सकता है। विरोधियों को आप परास्त कर सकते हैं और कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के भी योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

जुलाई में मेष-तुला सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मनोकामनाएं पूरी होने के योग, पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।