1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान-यामी का नया रोमांटिक गीत हुआ रिलीज

आयुष्मान-यामी का नया रोमांटिक गीत हुआ रिलीज

 Published : Dec 11, 2015 04:06 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 10:26 am IST

फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद एक बार फिर से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं इन नए गाने में जिसका नाम हैं "यहीं हूं मैं।"

ayushmaan yami- India TV Hindi
ayushmaan yami

नई दिल्ली:- फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद एक बार फिर से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार ये दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एलबम में साथ दिख रहे हैं। टी-सीरिज के गाने "यहीं हूं मैं" को आयुष्मान ने अपनी आवाज दी है। अमित रॉय के निर्देशन में बने इस गाने को आयुष्मान और उनके कॉलेज के दोस्त रोचक कोहली ने कंपोज किया है। इससे पहले इस जोड़ी ने फिल्म 'नौटंकी साला' में भी एक हिट गीत दिया था।

इसे भी पढ़े:- शूजित सरकार कमाल के निर्देशक : यामी गौतम

5 मिनट 2 सेकण्ड के इस गाने में आयुष्मान और यामी की एक खूबसूरत सी लव स्टोरी दिखाई गई है। ये दोनों कॉलेज में मिलते हैं, दोस्त बनते हैं और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। कुछ वक्त बाद आयुष्मान कहीं खो जाते हैं तो यामी उन्हें ढूंढते हुए एक जगह पर पहुंचती हैं जहां सिर्फ उनकी वैन मिलती है। इस गाने के अंत में पता चलता है कि दरअसल आयुष्मान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह हमेशा यामी के साथ रहते हैं।

इस गाने की शूटिंग हिमाचल की खूबसूरत वादियों में की गई है। आयुष्मान ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ काफी सुरीली विसल भी बजाई है। गाने को लिखा है गौतम गोविंद शर्मा ने।

10 दिसंबर को रिलीज किए गए इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और महज एक दिन में ही ये गाना 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली स्लाइड में देखिए यामी और आयुष्मान का रोमांटिक ट्रैक:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन