1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर किया पहला पोस्ट, कहा - जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर किया पहला पोस्ट, कहा - जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 05, 2026 09:33 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 09:33 am IST

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले शामिल किया गया। वहीं वैभव ने अपने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने सभी फैंस को शुक्रिया कहा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP/SCREENGRAB INSTAGRAM VAIBHAV

वर्ल्ड क्रिकेट में पिछले काफी समय से किसी एक खिलाड़ी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार था तो वह 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में जहां वैभव को मौका नहीं मिला तो वहीं उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में वह डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव अपने डेब्यू मैच में भले ही सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके लेकिन अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने काफी प्रभावित जरूर किया। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं।

उन सभी का शुक्रिया जो इस उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपने पहले मुकाबले में 14 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 2 शानदार छक्के भी देखने को मिले। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने डेब्यू कैप के साथ फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम सभी ने मिलकर जो सपना देखा उसे जी रहा हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस उतार-चढ़ाव भरे समय में मेरा साथ दिया और लगातार मेरा साथ खड़े रहे मैं आप सभी का आभारी हूं। वहीं वैभव ने स्टोरी भी पोस्ट की जिसमें एक में उन्होंने अपने डेब्यू कैप लेते हुए वीडियो लगाया तो वहीं एक स्टोरी में उन्होंने लिखा कि आप सभी के मैसेज का मैं आभारी हूं। मैं अपने शुभचिंतकों और सीनियर्स का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया। मैं देश के लिए खेलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं और मैं हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का धन्यवाद।

अब तीसरे टी20 मैच में वैभव पर रहेगी सभी की नजरें

अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से भले ही सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके, लेकिन उन्होंने जो 2 छक्के लगाए उसमें से एक जोफ्रा आर्चर के खिलाफ आया था। हालांकि वैभव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई को नॉटिंघम के मैदान पर खेले जाने वाले इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा टिकी रहने वाली हैं जिसमें उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें

 

वैभव सूर्यवंशी से एडवाइस मांगते दिखे अभिषेक शर्मा, दूसरे टी20 के दौरान दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत, देखें VIDEO

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल