1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी से एडवाइस मांगते दिखे अभिषेक शर्मा, दूसरे टी20 के दौरान दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी से एडवाइस मांगते दिखे अभिषेक शर्मा, दूसरे टी20 के दौरान दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत, देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 04, 2026 09:47 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 09:47 pm IST

अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप हुई।

Vaibhav Sooryavanshi & abhishek Sharma- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी & अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। डेब्यू मैच में ही वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर इस मुकाबले में टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। इस मैच में अभिषेक जब बैटिंग कर रहे थे इस दौरान वह वैभव से एडवाइस मांगते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैभव से सलाह मांगते हुए दिखे अभिषेक शर्मा

जब वैभव और अभिषेक बैटिंग कर रहे थे, तब ओवर के बीच में अभिषेक ने डेब्यूटेंट वैभव से पूछा कि अगली बॉल पर उन्हें सामने की तरफ शॉट मारना चाहिए या पीछे की तरफ। इस पर वैभव ने जवाब दिया कि आप खुद देख लो, इस पिच पर डबल बाउंस है। वैभव ने यह भी बताया कि उन्होंने जिस बॉल का सामना किया, वह न तो ज्यादा तेज थी और उसका बाउंस भी कम था। भले ही वैभव का यह पहला मैच था, लेकिन जिस तरह अभिषेक उनसे सलाह ले रहे थे, उससे साफ पता चलता है कि पूरी टीम उन पर कितना भरोसा करती है।

अभिषेक ने 43 और वैभव ने बनाए 14 रन

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव इस मुकाबले में 10 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में वह सिर्फ दो सिक्स ही लगा पाए। वहीं अभिषेक ने 24 बॉल पर 8 चौके और एक छक्का की मदद से 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सैम करन ने टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं वैभव विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हुए।

भारत के तरफ से एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। कप्तान अय्यर ने 22 बॉल पर 37 रन बनाए। वहीं ईशान किशन 40 बॉल पर 49 रन बनाकर आउट हुए और एक रन से फिफ्टी लगाने से चूक गए। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, टॉस के दौरान कहा- वो प्लेइंग XI में जगह डिजर्व करते हैं

वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जड़ा दनदनाता हुआ सिक्स, डेब्यू मैच में 140 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल