1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी20 विश्व कप फाइनल में वृंदा राठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑन फील्ड अंपायरिंग करने वाली बनेंगी पहली भारतीय

महिला टी20 विश्व कप फाइनल में वृंदा राठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑन फील्ड अंपायरिंग करने वाली बनेंगी पहली भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 05, 2026 08:51 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 08:51 am IST

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में लॉर्ड्स के स्टेडियम में 5 जुलाई को खेला जाएगा, जिसको लेकर आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स के नाम का ऐलान कर दिया है और इसमें भारत की वृंदा राठी ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Vrinda Rathi- India TV Hindi
वृंदा राठी Image Source : AFP

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर भले ही ग्रुप स्टेज में खत्म हो गया लेकिन भारत की बेटी वृंदा राठी फाइनल मुकाबले में बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाली हैं। 5 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का आमना-सामना लॉर्ड्स के स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले को लेकर आईसीसी की तरफ से मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है जिसमें ऑन फील्ड अंपायर में भारत की वृंदा राठी का नाम शामिल है। इसके अलावा दूसरी अंपायर जैकलीन विलियम्स होंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली वृंदा बनेंगी पहली भारतीय

वृंदा राठी जो मीडियम-पेसर गेंदबाज रहीं हैं और चार तक मुंबई यूनिवर्सिटी की महिला टीम की तरफ से खेला लेकिन सीनियर लेवल पर उनको खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वृंदा ने अंपायरिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और अब तक काफी सफल भी रही हैं। वृंदा राठी भारत की सिर्फ दूसरी ऐसी अंपायर बनेंगी जो वर्ल्ड कप फाइनल में ऑन फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी को संभालेंगी। इससे पहले साल 1987 के मेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था उसमें भारत के राम बाबू गुप्ता ने अंपायरिंग की थी। इस मैच में वृंदा राठी और जैकलीन विलियम्स जहां ऑन फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी तो वहीं थर्ड अंपायर किम कॉटन होंगी। वहीं मैच रेफरी की जिम्मेदारी भारत की जीएस लक्ष्मी निभाएंगी जिन्होंने इससे पहले साल 2023 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इस जिम्मेदारी को संभाला था।

तीनों फॉर्मेट में अंपायरिंग करने का वृंदा को है अनुभव

भारत की महिला अंपायर वृंदा राठी को लेकर बात की जाए तो उनको तीनों फॉर्मेट में इस जिम्मेदारी को संभालने का अनुभव हासिल है। वृंदा साल 2023 में मुंबई में भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच में खेले गए टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली टेस्ट में पहली भारतीय अंपायर भी बनी थी। अब तक वृंदा ने वनडे में जहां 20 मुकाबलों में अंपायरिंग की है तो वहीं उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में 77 मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी को संभाला है।

ये भी पढ़ें

 

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, टॉस के दौरान कहा- वो प्लेइंग XI में जगह डिजर्व करते हैं

वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जड़ा दनदनाता हुआ सिक्स, डेब्यू मैच में 140 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल