आज यानी 30 जून 2026 से आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से यह माह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ माह में ही देवशयनी एकादशी और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। आपको बता दें कि देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालन हार चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। वहीं व्रत-त्यौहार के अलावा आषाढ़ माह में कई बड़े ग्रहों का नक्षत्र और राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। इसके अलावा इस महीने में कई शुभ संयोग भी बनेंगे, जो इन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। तो चलिए जानते हैं कि आषाढ़ माह में किन राशि वालों की किस्तम चमकेगी।
मेष राशि
आषाढ़ का पावन महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस माह में उन्हें धन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करियर में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के साथ ही नई जिम्मेगादी मिल सकती है। इस राशि के कारोबारियों को भी व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आषाढ़ माह में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। यह समय निवेश के लिए भी उत्तम रहेगा, आगे चलकर इसमें अच्छा मुनाफा मिलेगा। घर-परिवार के लिए भी यह माह बहुत अच्छा रहेगा। सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह राशि
आषाढ़ मास में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग नई खोज रहे थे उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सिंह राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें कोई अच्छी और बड़ी डील मिल सकती है, जिसमें डबल मुनाफा मिलेगा। आषाढ़ माह में आपको स्वास्थ्य का भी साथ मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आषाढ़ का महीना खुशियों से भरा रहेगा। सारे अटके हुए काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
धनु राशि
आषाढ़ का महीना धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। व्यापारियों के लिए यह माह सुनहरा रहेगा। रिश्ते और परिवार के लिए भी आषाढ़ मास सुखयम रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए आषाढ़ का महीना अति उत्तम रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
जुलाई में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, नोट कर लीजिए सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय