मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को बॉलीवुड में स्टाइल क्वीन माना जाता है। उन्हें हमेशा अपने लुक के साथ अलग-अलग तरीके अपनाते हुए देखा गया है। उनका स्टाइल अक्सर सुर्खियों छाया रहता है। हाल ही में 'दम लगा के हईशा' की अदाकार भूमि पेडनेकर ने सोनम कपूर के स्टाइल को लेकर काफी बातें कीं। उन्होंने सोनम के स्टाइल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सही मायने में खूबसूरत हैं और उन पर सभी परिधान फबते हैं।
इसे भी पढ़े:- किसी भी भाषा में फिल्म करने को तैयार हैं सोनम कपूर
यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड की कौन-सी अभिनेत्री सभी तरह के परिधानों में अच्छी लगती हैं? इस पर भूमि में कहा, "मुझे लगता है सोनम कपूर। अब तक मैंने उन्हें ऐसी किसी ड्रेस में नहीं देखा, जो उन पर अच्छी न लग रही हो। वह असल मायने में स्टाइल क्वीन हैं।" भूमि ने सोनम और पारस मोदी ब्राइडल कलेक्शन डिजाइनरों के अनावरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर बात यह बात कही।
उन्होंने कहा, "मुझे वे लोग पसंद हैं जो स्टाइल के साथ प्रयोग करते हैं, क्योंकि आपको ऐसा करने के लिए बहुत से साहस की जरूरत है। कलाकार होने के नाते अब मुझे महसूस होता है कि आपकी लुक कितना प्रभाव डालती है।"
भूमि का अपना स्टाइल मंत्र है। उनका कहना है कि प्रयोग करते रहें, सबसे अलग लगें और किसी की नकल न करें।
Latest Bollywood News