1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसी भी भाषा में फिल्म करने को तैयार हैं सोनम कपूर

किसी भी भाषा में फिल्म करने को तैयार हैं सोनम कपूर

 Published : Aug 03, 2016 09:29 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 09:29 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम ने हाल ही में कहा है कि भाषा किसी कलाकार के उत्साह को नहीं रोकती और अच्छी स्क्रिप्ट होने पर वह रूसी, चीनी, फ्रेंच भाषा की फिल्में करने के लिए भी तैयार हैं।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम ने हाल ही में कहा है कि भाषा किसी कलाकार के उत्साह को नहीं रोकती और अच्छी स्क्रिप्ट होने पर वह रूसी, चीनी, फ्रेंच भाषा की फिल्में करने के लिए भी तैयार हैं। पंजाबी फिल्म 'चौथी कूट' की स्पेशल स्क्रिनिंग पर सोनम से पंजाबी फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे यह भाषा नहीं आती, लेकिन मैं इसे समझती हूं। मैं हिंदी से ज्यादा सिंधी समझती हूं। लेकिन हां, मैं पंजाबी फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहूंग? भाषा कलाकार के उत्साह को कम नहीं करती।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "अगर मुझे फिल्म की कहानी पसंद आती है तो चाहे यह पंजाबी, चीनी, हिन्दी, मराठी, रूसी, फ्रेंच या किसी भी भाषा की हो और यह किरदार मुझे पसंद हो तो मैं उस फिल्म का हिस्सा जरूर बनूंगी।" फिल्म 'चौथी कूट' के बारे में सोनम ने कहा, "यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म है और मैं फिल्म देखकर रो रही थी और फिल्म देखने के 40 मिनट बाद भी मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे। यह संवेदनशीलता से बनी है और इसका निर्देशन खूबसूरती से किया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे फिल्म देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं लोगों से फिल्म देखने का आग्रह करूंगी।"

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब सोनम और करीना साथ पर्दे पर काम करती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन