'बिग बॉस 11' में नजर आए टीवी एक्टर हितेन तेजवानी मर्डर मिस्ट्री The Investigation से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।
Image Source : INSTAGRAMHiten Tejwani
'बिग बॉस 11' में नजर आए टीवी एक्टर हितेन तेजवानी मर्डर मिस्ट्री The Investigation से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वेब सीरीज में वह एसीपी के रोल में नजर आएंगे। कहानी मुंबई क्राइम ब्रान्च की दिखाई जाएगी और लीना जुमानी, हितेन की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।
हितेन ने एक बयान में कहा- ''शो में मर्डर मिस्ट्री को हल किया जाएगा और कहानी मेरे ईर्द-गिर्द घूमेगी। प्लॉट में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे और इसी वजह से मैंने इस शो के लिए हां कहा। ऐसे फॉर्मेट के लिए काम करने का अनुभव मजेदार रहा।''
मुझे विश्वास है कि ऑडियंस को यह शो बहुत पसंद आएगा और जितना हमने इसे शूट करने में एंजॉय किया उतना लोग इसे देखने में भी करेंगे।
यह सीरीज Eros Now पर रविवार को प्रसारित होगा।
हितेन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कुटुंब' जैसे शो के लिए फेमस हैं।