1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के शो में अरबाज खान ने सुनाया सलमान खान के 'किस का किस्सा'

कपिल शर्मा के शो में अरबाज खान ने सुनाया सलमान खान के 'किस का किस्सा'

 Published : Jan 03, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 01:20 pm IST

कपिल शर्मा के शो में इस हफ्ते सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान आने वाले हैं। जहां अरबाज ने सलमान का 'किस का किस्सा' सुनाया।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो के अभी तक 2 एपिसोड आए हैं और यह शो लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है। कपिल के शो में इस हफ्ते सलमान खान(Salman Khan), अरबाज खान(Arbaz khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) नजर आने वाले हैं। खान ब्रदर्स काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि तीनो भाई एक-दूसरे के राज खोलते हुए भी नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा शो के कई प्रोमो आ चुके हैं जिसमें से एक प्रोमो में अरबाज खान सलमान खान के किस के किस्से सुनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। 

वीडियो में कपिल शर्मा सलमान खान से पूछते हैं कि भाई आप किसी हीरोइन के साथ पहली फिल्म कर रहे हों, अगर किसी हीरोइन के साथ 3-4 फिल्म कर रहे हों तो इंसान कंफर्ट हो जाता है। इस पर सलमान खान ने कहा- देखो मैं किस-विस को करता नहीं तो मुझे कोई फर्क पड़ता नहीं है। सलमान खान की इसी बात पर अरबाज खान बोल पड़ते हैं ऑफ स्क्रीन ही इतना कर लेते हैं तो इन्हें जरुरत नहीं पड़ती है।

अरबाज खान की यह बात सुनकर सलमान, सोहेल और शो में बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। कपिल शर्मा के शो में तीनो भाई एक-दूसरे के काफी राज खोलते नजर आने वाले हैं यह तो इनके प्रोमो से पता चल चुका है।

इसके अलावा इस शो का सलमान खान का शादी को लेकर सुनाया गया किस्सा भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान बताते हैं कि उनकी शादी ना करने के पीछे का कारण संजय दत्त हैं।

हाल ही में सलमान खान का शो बिग बॉस 12 का फिनाले हुआ है। शो को दीपिका कक्कड़ ने जीता है। इसके साथ ही सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Bigg Boss से 20 लाख लेकर निकले दीपक ठाकुर ने गांव पहुंचकर श्रीसंत के लिए गाया गाना, देखिए वीडियो

'सिंबा' की सफलता पर रणवीर सिंह ने दिया यह बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन